कट्टर कला पंचायत में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, ग्रामीणों ने लिया नशा त्यागने का संकल्प

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा):
प्रखंड के कट्टर कला पंचायत में सोमवार को मुखिया कलावती देवी की अगुवाई में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य पंचायत को नशा मुक्त बनाना और समाज में नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना था। इस मौके पर धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, जिप सदस्य अंजू यादव, प्रमुख अजय शाह, उप प्रमुख अर्जुन, पंचायत प्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

यह अभियान निर्धारित समय पर पंचायत भवन से आरंभ होकर मुख्य पथ और विभिन्न टोले-मुहल्लों से गुजरता हुआ पुनः पंचायत भवन पहुंचा। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशा विरोधी नारों और बैनर-पोस्टरों के माध्यम से पूरे गांव को जागरूक करने का प्रयास किया।

अभियान में महिला समूहों, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वार्ड सदस्यों तथा ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाँव भ्रमण के बाद सभी प्रतिभागी पंचायत भवन पहुँचे, जहाँ संयुक्त रूप से नशा त्यागने की शपथ दिलाई गई।

मुखिया कलावती देवी ने अपने संबोधन में कहा कि “नशा समाज के लिए एक कलंक है। इससे अनेक परिवार बर्बाद हो जाते हैं। इससे निजात पाने के लिए समाज के प्रबुद्ध और जिम्मेदार लोगों को आगे आना होगा।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस बुराई से दूरी बनाए रखें और दूसरों को भी जागरूक करें।

यह नशा मुक्ति अभियान पंचायत को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिसमें प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी सराहनीय रही।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!