ऑपरेशन सिंदूर: महिला सैन्य अफसरों ने दिखाया पराक्रम, पाकिस्तान को मिला करारा जवाब – सुशील कुमार

Location: Garhwa

गढ़वा। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन, गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष सुशील कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा ‘राइट टू रिस्पॉन्ड प्लान’ के तहत पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के नौ आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक कर लगभग 70 आतंकियों को ढेर करना भारत के सामरिक पराक्रम का प्रतीक है।

उन्होंने विशेष रूप से इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाली दो महिला सैन्य अधिकारियों – कर्नल सोफिया कुरैशी और कर्नल व्योमोनिका – को ग्रैंड सैल्यूट देते हुए कहा कि इन वीरांगनाओं ने न केवल दुश्मन देश को करारा जवाब दिया, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि भारतीय संस्कृति में सिन्दूर सिर्फ सौंदर्य नहीं, शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक है।

सुशील कुमार ने कहा कि पहलगाम में जिस अमानवीय ढंग से निहत्थे सैलानियों को मारकर भारत की धार्मिक सहिष्णुता पर चोट की गई थी, उसका माकूल जवाब इन महिला सैन्य अफसरों ने देकर दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश मिल गया होगा कि अब भारत अपने नागरिकों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और किसी भी आतंकी हरकत का जवाब उसी की भाषा में देगा।

अंत में सुशील कुमार ने आगाह किया कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो आने वाले समय में भारत-पाक युद्ध की स्थिति बन सकती है और उस स्थिति में पाकिस्तान का नाम विश्व के नक्शे से मिट जाना तय है। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान को अपनी सीमाओं और मानसिकता, में संयम लाना ही होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
    error: Content is protected !!