एस डी मेमोरियल एकेडमी में आठवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

Location: Meral


मेराल। एस डी मेमोरियल एकेडमी में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय से आगे की पढ़ाई के लिए जा रहे विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय के ही विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपहार वितरण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में बताया गया कि कक्षा आठ के विद्यार्थियों को आगामी 24 फरवरी को आठवीं बोर्ड की परीक्षा देनी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आशीर्वाद और मार्गदर्शन देते हुए विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि जीवन में समय की पाबंदी, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को मूल मंत्र बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
मौके पर उपस्थित शिक्षक अमरेंद्र कुमार मिश्र, पीयूष पांडे, मृत्युंजय पांडे, धर्मेंद्र कुमार, आनिमा कुजूर, अंशु कुमारी, मीना केरकेट्टा, बबीता देवी, नसरीन, जे.पी. पांडे सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प के साथ मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आठवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले शिवम कुमार, शशि शेखर, पूजा कुमारी, पवन रजक, अजमेर उल हक, पवन सोनी, रिंकू कुमारी, फैजाना नाज, पीहू कुमारी, सुहाना नाज, राज प्रिया, आर्शी खातून, अलिजा प्रवीण, सना प्रवीण सहित अन्य विद्यार्थियों को सुखद भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!