एस.जी.एन. मॉर्डन किंडर गार्टन में स्वतंत्रता संघर्ष विषयक प्रतियोगिता संपन्न

Location: Meral

मेराल। बंका रोड स्थित एस.जी.एन. मॉर्डन किंडर गार्टन, मेराल में हर वर्ष की भांति 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वतंत्रता की आवश्यकता, महत्व और संघर्ष से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन के प्रणेता, इतिहास, अंग्रेजों की नीतियां, स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी और उनके योगदान जैसे विषयों पर सवाल शामिल रहे। रोमांचक मुकाबले में टॉप ट्वेंटी टीम ने टॉप सक्सेसर को दो अंकों से हराकर जीत हासिल की।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उनके मानसिक दृष्टिकोण को व्यापक बनाती हैं। वे स्वतंत्रता का महत्व समझकर देश की सुरक्षा और मजबूती के लिए प्रेरित होते हैं। देशभर में आयोजित झांकी प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड भी राष्ट्र प्रेम और विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक रामाशीष राम, करण कुमार कौशल, संजय गुप्ता, राहुल कुमार, संजय ठाकुर, पूजा कुमारी, सिमरन कुमारी, पिंकी कुमारी, दुर्गेश राम, पंकज चौधरी सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!