पत्नी के प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

Location: पलामू

मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति ने बुधवार देर शाम फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। उसकी डेड बॉडी उसके घर में फांसी के फंदे से लटकी हुई बरामद की गई। पुलिस ने गुरुवार सुबह 9 बजे डेड बॉडी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।मौके से व्यक्ति द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है।जिसमें पत्नी के प्रताड़ना के साथ-साथ अवैध संबंध की भी चर्चा है।व्यक्ति का अक्सर उसकी पत्नी से विवाद होता था।मृतक व्यक्ति की पहचान सिंगरा के 30 वर्षीय सुशांत पासवान पिता अक्षय पासवान के रूप में हुई है। उसके पिता रिटायर सब इंस्पेक्टर रहे हैं।जानकारी के अनुसार सुशांत अपने बेटे के साथ बुधवार को घर सिंगरा आया था।अचानक शाम में वह कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!