एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में बाबा साहब डॉ बी आर आंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई।

Location: Meral

मेराल। मुख्यालय अवस्थित एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में डॉ बी आर आंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिकृति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर उन्हें उनके महान योगदान के लिए याद किया गया। विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने अपने संबोधन में बताया कि यह दिन न केवल उनके जन्म का उत्सव है बल्कि उनके द्वारा किए गए संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करने का भी अवसर है। उनके उद्देश्य लोगों को शिक्षित करने,आंदोलन करने एवं संगठित करने पर केंद्रित था।ये कथन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं जो सामाजिक न्याय,शिक्षा, समानता और आत्म सम्मान के सार को सम्माहित करते हैं। वे एक महान संविधान निर्माता,समाज सुधारक, विधिवेता और दलितों के अधिकारों के पक्षधर थे।उन्होंने जीवन भर समानता,सामाजिक न्याय और जाति भेद के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया।वे जीवन पर्यंत इन मांगों को लेकर कभी कोई समझौता नहीं किया। निस्संदेह डॉ आंबेडकर का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण योगदान भारत के संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका थी।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण आकाशदीप,राहुल कुमार, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी,रामाशीष राम,पंकज कुमार पासवान,पंकज कुमार चौधरी,संजय गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह ,ज्योति एवं अन्य सहकर्मी भी शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!