एसडीओ की तत्परता से पशु तस्करी का भंडाफोड़, वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

Location: Garhwa

गढ़वा: अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने बुधवार रात त्वरित कार्रवाई करते हुए सात गोवंशीय पशुओं से लदे एक संदिग्ध वाहन को मेराल थाना क्षेत्र में पकड़ लिया। इस दौरान वाहन में सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बंशीधर महोत्सव कार्यक्रम से गढ़वा लौटते समय एसडीओ को रमना और मेराल के बीच एक बिना नंबर प्लेट और बिना बैक लाइट वाले संदिग्ध वाहन पर शक हुआ। जब उन्होंने गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तो चालक ने तेजी से भागने की कोशिश की। एसडीओ ने तुरंत मेराल थाना प्रभारी को सूचना दी और करीब 4 किलोमीटर पीछा कर वाहन को थाना के सामने रोक लिया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमेंぎ पशु ठूंसे हुए मिले।
वाहन में सवार दोनों व्यक्ति पशु परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गुरुवार को जेल भेज दिया।
एसडीओ संजय कुमार ने गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में पशु तस्करी और पशु क्रूरता में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अवैध कार्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की पैनी नजर इन पर बनी हुई है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
    error: Content is protected !!