गढ़वा पुलिस प्रशासन को झामुमो का आभार, योगेंद्र साव गोलीकांड का खुलासा सराहनीय

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने योगेंद्र साव गोलीकांड के उद्भेदन पर गढ़वा पुलिस प्रशासन और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि राज्य सरकार अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अमन साहू का एनकाउंटर इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली के दौरान ही वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश दिए थे। गढ़वा पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश कर राजनीतिक बयानबाजी पर विराम लगा दिया है।

धीरज दुबे ने गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झामुमो किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं देता। यदि कोई व्यक्ति—चाहे वह पार्टी का पदाधिकारी या किसी नेता का रिश्तेदार हो—अपराध में लिप्त पाया जाता है, तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने न तो कभी किसी अपराधी को बचाया है, न भविष्य में ऐसा करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ किसी व्यक्ति का किसी जनप्रतिनिधि के साथ फोटो खिंचवाने का यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय के नेतृत्व में जिले में अब तक दर्ज सभी मामलों का 100% उद्भेदन हुआ है। हाल के गोलीकांडों और लूटपाट के मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। आभूषण व्यवसायी से लूट के मामले में भी तत्काल कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ा गया और लूटे गए गहनों की बरामदगी हुई थी, जिसके बाद व्यापारियों ने पुलिस का सम्मान किया था।

झामुमो ने आम जनता से अपील की कि वे राजनीतिक बयानबाजी को नजरअंदाज करें और पुलिस प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें।

मौके पर उपस्थित: शंभु राम, जवाहर पासवान, सुनील गौतम, चंदन जायसवाल, जितेंद्र दुबे, कबूतरी देवी, मनोज कुमार।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!