एसजीएन मॉडर्न किंडरगार्टन में खेलकूद और आत्मरक्षा का आयोजन, निदेशक ने दिया फिटनेस का संदेश

Location: Meral

मेराल। प्रखंड मुख्यालय के बंका रोड स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडरगार्टन विद्यालय में बच्चों के चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए इनडोर और आउटडोर खेलों के साथ आत्मरक्षा, प्राणायाम, बॉक्सिंग व वूशु का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि खेलों के आयोजन से बच्चों को व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जिससे उनमें जागरूकता आती है और उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

निदेशक ने कहा कि खेल को अब प्रोफेशन के रूप में भी अपनाया जा सकता है और बच्चे इसमें उज्जवल भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने बच्चों को इनडोर गेम्स में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से सामान्य और बीपीएल कोटे के तहत नामांकन कराने की अपील की, जिसकी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है।

धर्मेंद्र देव ने बताया कि इन दिनों शादी समारोह आदि के कारण बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को केवल मुख्य कार्यक्रमों में ही ले जाएं, ताकि वे अपने पाठ्यक्रम की पढ़ाई से वंचित न हों।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!