ईद मिलादुन्नबी पर श्री बंशीधर नगर, मझिआंव और बरडीहा में निकाली गई भव्य जुलूस, श्रद्धालु उमड़े

Location: नगर,मझिआंव, मेराल

गढ़वा/बंशीधर नगर/मझिआंव/बरडीहा, 5 सितंबर:
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जिले भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाले गए। श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय सहित नगर ऊंटरी, चेचरिया, कधवन, कोइन्दी, नरही, कुशदण्ड, मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित इन जुलूसों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

श्री बंशीधर नगर में जुलूस की शुरुआत धुरकी मोड़ से हुई, जो मुख्य बाजार होते हुए जंगीपुर तक गया। इस दौरान युवाओं ने वाहनों को फूलों और रंग-बिरंगे सजावटी सामग्री से सजाया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, मझिआंव में जुलूस पुराने अस्पताल से शुरू होकर चंद्रवंशी मुहल्ला, बस स्टैंड, बकरी बाजार, ब्लॉक रोड होते हुए कर्बला तक गया, जहां अमन-चैन की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

बरडीहा प्रखंड के आदर, असना, जरीहीं, सेमरी, जतरो-बंजारी, बभनी और सरसतिया गांवों में भी जुलूस निकाले गए। इन सभी जगहों पर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

श्री बंशीधर नगर के जुलूस में विधायक अनंत प्रताप देव के पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव, झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य ताहीर अंसारी, झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप देव, ईद मिलादुन्नबी कमेटी अध्यक्ष सद्दाम आलम सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वहीं मझिआंव में मौलाना सीदीक रज़ा, मंसूर खान, गुड्डू रंगसाज, इंतखाब अहमद, पप्पू अंसारी, हलीम रंगसाज समेत अन्य लोग शामिल थे।

जुलूस के दौरान युवा कलाकारों द्वारा सजाए गए रौजां को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी जगहों पर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
बंशीधर नगर में इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आज़ाद और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और गश्त करते नजर आए। वहीं मझिआंव में थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो और बरडीहा में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने सुरक्षा की कमान संभाली।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!