आयुर्वेदिक दवा कंपनी कर्मी सूरज राम की संदेहास्पद मौत, गांव में मातम

Location: Meral

मेराल। थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी सूरज राम उर्फ़ सरजू राम (48) की चैनपुर थाना क्षेत्र के हरिणामाड़ गांव के अमवा टोला में बीती रात्रि संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार सूरज राम एडब्ल्यूपीएल आयुर्वेदिक दवा मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत थे। वे मंगलवार सुबह दवा प्रचार-प्रसार के लिए घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह परिजनों को फोन कर उनकी मौत की सूचना दी गई।

घटना की खबर मिलते ही परिजन, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी, प्रणय चौबे, मुकेश ठाकुर, उपाध्याय राम सहित अन्य लोग हरिणामाड़ के अमवा टोला स्थित सुनीता देवी (पति मन्नू राम) के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

चैनपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीनगर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सरजू राम सामाजिक, मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। बड़ा पुत्र वर्तमान में विदेश में निजी कंपनी में कार्यरत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज:जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत कई घायल

    ब्रेकिंग न्यूज:जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत कई घायल

    प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला आयोजित

    प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला आयोजित

    झारखंड के विद्यार्थियों के हित में नहीं है क्लस्टर सिस्टम : अभाविप

    झारखंड के विद्यार्थियों के हित में नहीं है क्लस्टर सिस्टम : अभाविप

    मेराल पुलिस ने बरामद कर लौटाए 10 गुम मोबाइल, लोगों में बढ़ा पुलिस पर भरोसा

    मेराल पुलिस ने बरामद कर लौटाए 10 गुम मोबाइल, लोगों में बढ़ा पुलिस पर भरोसा

    कार्यशाला से नदारद पदाधिकारियों पर भड़के जनप्रतिनिधि, कारण बताओ नोटिस की उठी मांग

    कार्यशाला से नदारद पदाधिकारियों पर भड़के जनप्रतिनिधि, कारण बताओ नोटिस की उठी मांग

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राकेश कुमार सिंह, कठौतिया कोल माइंस चालू कराने व विस्थापितों के अधिकार पर उठाई मांग

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राकेश कुमार सिंह, कठौतिया कोल माइंस चालू कराने व विस्थापितों के अधिकार पर उठाई मांग
    error: Content is protected !!