आयुर्वेदिक दवा कंपनी कर्मी सूरज राम की संदेहास्पद मौत, परिवार में कोहराम

Location: Meral

मेराल। थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी सूरज राम उर्फ सरजू राम (48) की चैनपुर थाना क्षेत्र के हरिणामाड़ गांव के अमवा टोला में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार सूरज राम एडब्ल्यूपीएल आयुर्वेदिक दवा मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत थे। वे मंगलवार सुबह कंपनी के आयुर्वेदिक दवा के प्रचार–प्रसार के लिए निकले थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। बुधवार सुबह परिजनों को फोन कर उनकी मौत की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी, प्रणय चौबे, मुकेश ठाकुर, उपाध्यया राम सहित अन्य लोग घटनास्थल हरिणामाड़ के अमवा टोला स्थित सुनीता देवी (पति मन्नू राम) के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

चैनपुर थाना पुलिस ने शव को मेदनीनगर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सरजू राम सामाजिक, व्यवहारिक और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनमें बड़ा पुत्र वर्तमान में विदेश में निजी कंपनी में कार्यरत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!