आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का डंडा मंडल से हुआ शुभारंभ

Location: Danda

भाजपा डंडा मंडल से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डंडा मंडल अध्यक्ष नंदु चौधरी ने की। आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत लोकल फॉर वोकल की भावना को बढ़ावा देते हुए स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए लोगों को संकल्प दिलाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत को लेकर समाज में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अभियान को गांव से शहर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब लोग स्थानीय सामान का अधिक उपयोग करेंगे, तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा और इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और जो सामान पहले विदेशों से आता था, अब वह देश में ही बन रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ जैसे अभियानों के माध्यम से देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प सेमिनार कार्यक्रम के तहत कॉलेज, स्कूल, कोचिंग संस्थानों में कविता, निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग और हर घर तक इस अभियान को पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा नेता मुखिया प्रतिनिधि यदु चौधरी, आकाश चौधरी, प्रेम चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, नारायण चौधरी, बुधन चौधरी, उदितनाथ चौधरी, बबन चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!