असम के मुख्यमंत्री पहुंचे रिम्स, घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मिले, कहा,सरकार से डरो मत

Location: रांची

रांची: असम के मुख्यमंत्री व झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमांता विश्व सरमा प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी के साथ घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने दो दोपहर रिम्स पहुंचे। कल लाठी चार्ज में घायल हुए कई सहायक पुलिसकर्मियों का इलाज रिम्स में चल रहा है। रिम्स में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों से उन्होंने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली । डॉक्टर से भी इलाज के संबंध में जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।
घायल पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार से डरने की जरूरत नहीं है। आप अपने हक के लिए आंदोलन करिए। जल्द इस सरकार की विदाई होने वाली है। भाजपा की सरकार जब बनेगी तो आपकी मांगे पूरी करेंगे। इस मौके पर मौजूद प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने कहा कि सरकार निरंकुश हो गई है और सहायक पुलिसकर्मियों को पुलिस से पिटवा रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का हक नहीं है। जल्दी सरकार को जनता सत्ता से हटाने वाली है। भाजपा सहायक पुलिसकर्मियों के साथ खड़ी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!