अवैध बालू खनन पर भानू प्रताप साही का प्रहार, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर (गढ़वा): पूर्व विधायक भानू प्रताप साही ने गढ़वा उपायुक्त को पत्र लिखकर धुरकी प्रखंड के कनहर नदी समेत अन्य क्षेत्रों में हो रहे अवैध बालू खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि कनहर नदी से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर और टिपर के माध्यम से बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

पूर्व विधायक ने हाल की एक गंभीर घटना का हवाला देते हुए बताया कि 12 मई 2025 को झारखंड के बालू माफिया द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के एक जवान को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इसके पूर्व भी इसी क्षेत्र में बालू विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या हो चुकी है।

उन्होंने आशंका जताई है कि यदि कनहर नदी में हो रहे इस अवैध बालू उत्खनन पर रोक नहीं लगी, तो भविष्य में फिर से किसी बड़ी और अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस अवैध कारोबार को स्थानीय पुलिस और सफेदपोश लोगों के गठजोड़ का संरक्षण प्राप्त है, जिससे एक बड़ा रैकेट सक्रिय रूप से संचालित हो रहा है।

भानू प्रताप साही ने उपायुक्त से मांग की है कि कनहर, बांकी और सोन नदियों में हो रहे अवैध बालू उठाव पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, ताकि आम जनजीवन सुरक्षित रह सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!