अर्पणा कन्या विवाह ट्रस्ट गरीब बेटियों के लिए बना संबल, निःशुल्क विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन जारी

गढ़वा :जिले की गरीब और असहाय बेटियों की शादी के सपनों को साकार करने के लिए अर्पणा कन्या विवाह वेलफेयर ट्रस्ट ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। ट्रस्ट द्वारा गढ़वा जिले के विभिन्न गांवों में निःशुल्क विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है।

ट्रस्ट का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कुंवारी कन्याओं को विवाह से जुड़ी सभी आवश्यकताओं की सहायता प्रदान करना है, जिससे वे आत्मसम्मान और खुशी के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर सके।                  उदाहरण बना विवाह हाल ही में गुदी गांव में लालमणि उरांव की पुत्री की शादी में ट्रस्ट द्वारा आवश्यक विवाह सामग्री दी गई, जिससे विवाह समारोह गरिमामय तरीके से सम्पन्न हो सके।

ट्रस्ट का उद्देश्य:गरीब व असहाय कन्याओं के लिए निःशुल्क विवाह,दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता,बाल विवाह पर रोकथाम,विवाह से एक माह पूर्व रजिस्ट्रेशन अनिवार्य,हर तीन माह पर रजिस्ट्रेशन का नवीकरण आवश्यक

अगर किसी कन्या के माता-पिता तय विवाह तिथि से एक माह पूर्व ट्रस्ट के नजदीकी कार्यालय को सूचित नहीं करते हैं, तो वे इस सेवा से वंचित रह सकते हैं। साथ ही यदि तीन महीने के भीतर रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं किया गया तो अगली माह से वह रजिस्ट्रेशन स्वतः समाप्त हो जाएगा।

ट्रस्ट का संदेश:“आओ मिलकर बढ़ाएं कदम, बाल विवाह को मिटाएं हम”

जो भी इच्छुक लोग इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, वे गढ़वा शहर के उंचरी मोहल्ला, मझिआंव रोड स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!