हुसैनाबाद में हड़ही नदी से झोले में बंद नवजात शिशु का शव बरामद

Location: पलामू

पलामू। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित हड़ही नदी से बुधवार को झोले में बंद नवजात शिशु का शव बरामद किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। घटना उस समय सामने आई जब कुछ लड़के नदी में मछली पकड़ने उतरे और उनकी नजर पानी में तैर रहे एक झोले पर पड़ी। उत्सुकतावश झोला खोलने पर उसमें नवजात का शव मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचना दी।

थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हुसैनाबाद के अंचल अधिकारी (सीओ) पंकज कुमार ने कहा कि नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यह अमानवीय कृत्य किसने किया है, इसकी जांच की जा रही है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!