हुसैनाबाद पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

मेदिनीनगर। हुसैनाबाद थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सुभाष कुमार चौधरी (20 वर्ष), पिता सुनील चौधरी, निवासी चनकार कस्तुरी, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू के रूप में की गई है।

थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि 12 जुलाई को शाम लगभग 4:30 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम पथरा टाँड में एक युवक अवैध हथियार और गोली के साथ अपने एस्बेस्टस के मकान में मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित कर कार्रवाई की गई। घेराबंदी कर मकान के अंदर प्रवेश करने पर युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल की मदद से पकड़ा गया।

तलाशी में युवक के कमर से एक देशी कट्टा, पैंट की जेब से दो जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। मौके पर जब्ती सूची तैयार कर उसे गिरफ्तार किया गया। इस मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 178/25, दिनांक 12.07.2025, धारा 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छापामारी दल में थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी के साथ पुअनि मुकेश सिंह, कमल किशोर पाण्डेय, सौरभ चौबे, रमन यादव, नर्वदेश्वर सिंह, सअनि कालिका राम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!