हीटवेव में परीक्षा जोखिमभरी, छात्रहित में समय बदले जैक बोर्ड: झारोटेफ अध्यक्ष- सुशील कुमार

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष सुशील कुमार ने जैक बोर्ड द्वारा आगामी 20 मई से आयोजित होने वाली कक्षा 11वीं की परीक्षा के समय में बदलाव की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में झारखंड के अधिकांश जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, ऐसे में दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा कराना छात्र हित में नहीं है।

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक संचालित हो रहा है, ऐसे में परीक्षा भी इसी अवधि में कराई जानी चाहिए। भीषण गर्मी में परीक्षा दिलाने से छात्रों में डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे उनकी एकाग्रता और प्रदर्शन पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।

सुशील कुमार ने जैक बोर्ड के अध्यक्ष एवं सचिव से आग्रह किया है कि परीक्षा का समय बदलकर प्रातःकालीन सत्र में किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!