हासनदाग में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल: रेजो टीम की जीत

Location: Meral

हासनदाग, — हासनदाग के जीपीएस मैदान में रविवार को पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच हासनदाग पंचायत के रेजो गांव और जरही पंचायत के बीच हुआ, जिसमें रेजो गांव की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी, खेल आयोजन के अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी, उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी, सचिव संजय विश्वकर्मा, और समाजसेवी मुबारक अंसारी ने विजेता टीम को प्रथम ट्रॉफी और उपविजेता जरही टीम को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर बराबरी की स्थिति बनाए रखी। लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम 5 मिनट में रेजो टीम ने एक गोल दाग कर मैच में निर्णायक बढ़त ले ली और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

मैच में रेफरी का कार्य मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने किया, जबकि कमेंट्री में अनिल चौधरी और शिवदत्त चौधरी ने अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उपमुखिया अविनाश कुमार चौबे, पूर्व जिला परिषद सदस्य राम नरेश चौधरी, और खेल समिति के सदस्य तबीब अंसारी, मोदसिर अंसारी, अजय पाल, देवनाथ चौधरी, आशुतोष चौबे, राधे श्याम यादव, कौसर अंसारी, संतोष चौधरी, सुनील बैठा, राजेश बैठा, और राजू पासवान सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी, सचिव संजय विश्वकर्मा, और खेल आयोजन से जुड़े सभी सदस्य भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!