हासनदाग में एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत, दुलदुलवा ने तेनार को हराया

Location: Meral

मेराल: प्रखंड के हासनदाग पंचायत भवन के मैदान में एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, जैनेन्द्र सिंह, संजय भगत, शिवकुमार चौधरी, विनोद प्रसाद, हेमंत सिंह, हरेंद्र चौधरी, मनोहर चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट में 10 ओवर के मैचों का प्रावधान रखा गया। पहले मैच में तेनार बनाम दुलदुलवा टीम के बीच मुकाबला हुआ। दुलदुलवा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। तेनार टीम ने 8 विकेट खोकर 10 ओवर में 98 रन बनाए। जवाबी पारी में दुलदुलवा ने 4 विकेट खोकर तीन गेंद शेष रहते छक्का जड़कर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच दुलदुलवा टीम के इजहार अंसारी को चार विकेट और अठारह रन बनाने के लिए दिया गया।

वहीं दूसरे मैच में तिलदाग और पेशका के बीच मुकाबला हुआ। विजेता टीम को 25,000 रुपये और उपविजेता को 15,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा, साथ ही कप भी दिए जाएंगे।

आयोजन समिति में अध्यक्ष विपिन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष कुंदन चौधरी, कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, सचिव गोपीलाल चौधरी, उप सचिव मोदसीर अंसारी, संयोजक मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, संतोष चौधरी, शिवदत्त चौधरी, मनोहर चौधरी, अनिल चौधरी, मुन्ना चौबे शामिल थे।

इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, दक्षिणी जिला परिषद प्रतिनिधि करीब अंसारी, संजय खरवार, मुखिया शरीफ अंसारी, सलीम जाफर, वीडीसी नंदू चौधरी, प्रणय चौबे, मोहम्मद तौहीद आलम, सद्दाम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!