हजारों पारा शिक्षक पहुंचे रांची, मुख्यमंत्री के आवास का आज करेंगे घेराव

Location: रांची


रांची: सहायक पुलिस कर्मियों के आंदोलन के बाद आज रांची में राज्य के पारा शिक्षकों की बारी है । राज्य के कोने-कोने से हजारों पारा शिक्षक रांची पहुंच चुके हैं। अपनी मांगों को लेकर पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक ) मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इधर, घेराव को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। आज भी हंगामा होने की संभावना है। क्योंकि पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के नेता विनोद तिवारी ने बताया की सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है सिर्फ आश्वासन देती है। पारा शिक्षक अब आश्वासन पर भरोसा करने वाले नहीं है। जब भी आंदोलन होता है आश्वासन देकर सरकार आंदोलन समाप्त कर देती है। लेकिन बाद में मांगे पूरी नहीं होती है। पारा शिक्षक राज्य कर्मी का दर्जा देने सहित अन्य मांग कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर रहे सहायक पुलिस कर्मियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था इसमें कई सहायक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

सतबरवा प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार एवं बिचौलिया गिरी हावी –रूचिर तिवारी

सतबरवा प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार एवं बिचौलिया गिरी हावी –रूचिर तिवारी

झारखंड राज्य खाद्य निगम गोदाम तरहसी का निरीक्षण

झारखंड राज्य खाद्य निगम गोदाम तरहसी का निरीक्षण

बरवाहा गांव में सांप काटने से युवक की मौत, जमीन पर सोते वक्त हुआ हादसा

हुसैनाबाद में रास्ता विवाद को लेकर हुए मारपीट में महिला सहित चार घायल

हुसैनाबाद में रास्ता विवाद को लेकर हुए मारपीट में महिला सहित चार घायल

खपड़ा से कटा गर्दन युवक गंभीर रूप से घायल।

खपड़ा से कटा गर्दन युवक गंभीर रूप से घायल।

आपसी रंजिश में महिला ने की आत्महत्या, तीन मासूमों के सामने फंदे से झूल गई मां

error: Content is protected !!