सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के विवाद में चली थी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर में गत 27 मई को हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के गुरदी गांव निवासी 26 वर्षीय सकेन्द्र उरांव के रूप में हुई है।
यह जानकारी एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 27 मई की रात जंगीपुर में अज्ञात अपराधियों द्वारा गोविंद उरांव को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घटना के बाद 28 मई को गोविंद उरांव के फर्द बयान पर श्री बंशीधर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, पुअनि संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित प्रशांत एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सकेन्द्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा और एक खाली खोखा बरामद किया।
जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने अपनी साली की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इसका गोविंद उरांव ने विरोध किया था और उसे ऐसा करने से मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और तनाव बढ़ गया। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश में आरोपी ने एक बारात के दौरान गोविंद उरांव को गोली मार दी।
एसडीपीओ ने बताया कि मामले में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है। उसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रेसवार्ता में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    अनुमंडल अस्पताल व कार्यालय का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, कमियों पर जताई नाराजगी

    अनुमंडल अस्पताल व कार्यालय का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, कमियों पर जताई नाराजगी

    सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के विवाद में चली थी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के विवाद में चली थी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

    70 साल का इंतजार खत्म: मुखिया के सहयोग और ग्रामीणों के श्रमदान से सड़क से जुड़ा बहेरवा खड़ी टोला”

    70 साल का इंतजार खत्म: मुखिया के सहयोग और ग्रामीणों के श्रमदान से सड़क से जुड़ा बहेरवा खड़ी टोला”

    जपला में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

    जपला में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

    बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को डीटीओ और ट्रैफिक प्रभारी ने पहनाई माला, दिया गुलाब

    बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को डीटीओ और ट्रैफिक प्रभारी ने पहनाई माला, दिया गुलाब

    जनसुनवाई में उमड़ा लोगों का भरोसा, उपायुक्त ने सुनीं 50 से अधिक शिकायतें

    जनसुनवाई में उमड़ा लोगों का भरोसा, उपायुक्त ने सुनीं 50 से अधिक शिकायतें
    error: Content is protected !!