70 साल का इंतजार खत्म: मुखिया के सहयोग और ग्रामीणों के श्रमदान से सड़क से जुड़ा बहेरवा खड़ी टोला”

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा)। सगमा प्रखंड के मकरी गांव स्थित बहेरवा खड़ी टोला के ग्रामीणों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। आजादी के दशकों बाद भी मुख्य सड़क से नहीं जुड़ सके इस टोले में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य पथ से संपर्क नहीं होने के कारण शादी-विवाह, बीमारी अथवा अन्य जरूरी कार्यों के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण कार्य बन जाता था। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
इसी बीच ग्रामीणों ने बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा से संपर्क कर अपनी समस्या बताई। स्थिति की जानकारी मिलने के बाद मुखिया ने अपने निजी खर्च से जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने श्रमदान के माध्यम से सहयोग करने का निर्णय लिया।
बुधवार को जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद से सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ। दर्जनों ग्रामीण कुदाल और अन्य उपकरण लेकर श्रमदान में जुट गए। सामूहिक प्रयास का परिणाम यह रहा कि एक ही दिन में करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया।
सड़क निर्माण के दौरान कुछ निजी भूमि भी परियोजना की जद में आ रही थी। इस पर पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव ने ग्रामीणों से जनहित में जमीन दान स्वरूप छोड़ने की अपील की। ग्रामीणों ने इसे स्वीकार करते हुए स्वेच्छा से अपनी-अपनी जमीन उपलब्ध कराने की सहमति दी।
सड़क निर्माण शुरू होने पर टोला के लोगों ने मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा और पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के करीब 70 वर्षों बाद सड़क सुविधा मिलने से वे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां भी इस सहयोग को याद रखेंगी।
सड़क निर्माण कार्य में मनोज कुमार, सुधीर कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, आनंद पांडेय, संतोष पांडेय, राजेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!