सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर गढ़वा पुलिस की सख्ती, भारी जुर्माना और वाहन जब्ती का प्रावधान

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्क, सड़क, चौराहा, सरकारी इमारत, शॉपिंग सेंटर, रेलवे स्टेशन या बस अड्डे पर शराब पीते पकड़ा जाता है, तो उसे ₹5000 से लेकर ₹1 लाख रुपये तक का आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है।

गढ़वा पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पुलिस को यह भी अधिकार है कि वह शराब पीने में इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर सकती है। यह कदम राज्य में सार्वजनिक व्यवस्था, सुरक्षा और शालीनता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

गढ़वा पुलिस ने अपील की है कि लोग इस नियम का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने से परहेज करें। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी इस सूचना में कहा गया है कि गढ़वा पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!