साइकिल वितरण योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, 25084 छात्र-छात्राओं के नामों को मिली मंजूरी

Location: Garhwa

गढ़वा: साइकिल वितरण योजना को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने की।

बैठक में कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित योजना के अंतर्गत जिले भर के विद्यालयों से प्राप्त 25084 छात्र-छात्राओं के नामों की सूची पर प्रखंड स्तरीय अनुमोदन की समीक्षा की गई। अनुमोदन उपरांत योजना को जिला स्तर पर स्वीकृति प्रदान की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चयनित विद्यार्थियों को समय पर साइकिल उपलब्ध कराई जाए और इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां शीघ्र पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना छात्रों के लिए स्कूल आने-जाने में सहूलियत देने वाली है और इससे शिक्षा में आने वाली भौगोलिक बाधाएं दूर होंगी।

सभी संबंधित पदाधिकारियों को वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और निगरानी के साथ निष्पक्ष वितरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज और डीआईओ चंद्रशेखर पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!