सरस्वती नदी सफाई अभियान की हुई शुरुआत, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

Location: Meral


मेराल। आपन सरस्वती नदी की सफाई को लेकर रविवार से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। प्रभारी बीडीओ सह अंचलाधिकारी यशवंत नायक के नेतृत्व में पुरानी बाजार पुल के समीप जेसीबी मशीन लगाकर नदी की सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया। लंबे समय से नदी की सफाई की मांग की जा रही थी, जिसके बाद प्रशासनिक पहल पर यह अभियान धरातल पर उतर सका है।
विदित हो कि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडे द्वारा सरस्वती नदी का निरीक्षण किए जाने के बाद समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में नदी सफाई को लेकर व्यापक चर्चा हुई थी। इसके बाद सीओ यशवंत नायक के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया और एसडीएम संजय कुमार पांडे के मार्गदर्शन में रविवार से सफाई अभियान की शुरुआत कर दी गई।
सफाई अभियान शुरू होने से मुख्यालय क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है। निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9 बजे से अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अभियान में सीओ यशवंत नायक, मुखिया रामसागर महतो, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय भगत, झामुमो नेता अतहर अली अंसारी, व्यवसायी संघ अध्यक्ष नवीन जायसवाल, धनंजय चौधरी, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, रोहित कुमार, थाना के सुमर तिवारी, रूपु महतो, मोबीन अंसारी, अमीन रविकांत पांडे, अशोक प्रजापति सहित कई लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर सीओ यशवंत नायक ने कहा कि एसडीएम की पहल पर सभी लोगों ने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। जनसहयोग से नदी सफाई अभियान की शुरुआत की गई है और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अभियान में सहयोग करने और नदी को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!