समाजसेवा और त्वरित चिकित्सा पहल से सिजेरियन ऑपरेशन सफल, नवजात बेटी का सुरक्षित जन्म

Location: Garhwa

टंडवा (गढ़वा)। टंडवा दबगर मोहल्ला निवासी संजय दास की बहन के सिजेरियन ऑपरेशन के लिए ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर सभा अध्यक्ष संतोष केसरी ने त्वरित पहल करते हुए समाज के युवा सदस्य प्रीतम केसरी से संपर्क किया। वार्ड नंबर 18 निवासी प्रीतम केसरी ने बिना विलंब किए एक यूनिट रक्तदान कर सेवा और मानवता का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें डाल्टनगंज रेफर करने की सलाह दी थी। लेकिन अध्यक्ष संतोष केसरी ने तत्परता दिखाते हुए सिविल सर्जन डॉ. केनेडी से संपर्क किया। सिविल सर्जन के अनुरोध पर ड्यूटी पर न होते हुए भी डीएस डॉक्टर मेहरू यमानी ने सेवा भावना के तहत तत्काल अस्पताल पहुंचकर ऑपरेशन किया।

ऑपरेशन सफल रहा और नवजात बेटी ‘रानी’ का सुरक्षित जन्म हुआ।
परिवार ने डॉक्टर मेहरू यमानी, सिविल सर्जन डॉ. केनेडी और उनकी पूरी मेडिकल टीम के प्रति आभार जताया है। वहीं, समाज के युवा रक्तदाता प्रीतम केसरी की निःस्वार्थ सेवा भावना के लिए भी हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!