सत्येन्द्र तिवारी का बड़ा हमला! कंचन जायसवाल के लिए वोट मांगते बोले– विकास चाहिए तो BJP को जिताएं

Location: Garhwa

नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा में सियासी पारा चरम पर है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के समर्थन में गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने सोनपुरवा और नगवां मोहल्ला में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया।
विधायक तिवारी ने बेंच छाप क्रमांक पांच पर मुहर लगाने की अपील करते हुए कहा कि कंचन जायसवाल एक बेदाग और स्वच्छ छवि की प्रत्याशी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान देते हुए उन्हें नेतृत्व का अवसर देती है।
उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। विधायक ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो सरकार में विकास कार्य ठप हो चुके हैं और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
तिवारी ने स्पष्ट कहा कि गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र का समग्र विकास केवल भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल ही कर सकती हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि विकास की गंगा बहाने के लिए भाजपा को मजबूती दें।
कार्यक्रम का नेतृत्व गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड ने किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने कहा कि जनता यदि उन्हें अवसर देती है तो नगर परिषद क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य किए जाएंगे और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व सांसद घुरण राम, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, बिनोद चंद्रवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गढ़वा में चुनावी जंग अब सीधी और तीखी हो चुकी है, और भाजपा ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!