सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान, ‘गुड समेरिटन’ योजना की दी गई जानकारी

गढ़वा:जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार गढ़वा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा टीम द्वारा करीब 45-50 मोटरसाइकिल चालकों की रोड सेफ्टी काउंसलिंग की गई और उन्हें यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और सड़क पर सतर्कता बरतने जैसे नियमों की महत्ता समझाई गई। बताया गया कि इन सुरक्षा उपायों के माध्यम से न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है।

इस दौरान ‘गुड समेरिटन योजना’ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (पहले एक घंटे) में अस्पताल पहुंचाने वाले सहायता करने वाले व्यक्ति (गुड समेरिटन) को सरकार द्वारा 2,000 रुपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं, कई प्रचार माध्यमों से यह जानकारी भी दी जा रही है कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एक घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचाता है तो उसे 5,000 रुपये तक की पुरस्कार राशि और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

कार्यक्रम में ‘हिट एंड रन’ मामलों की जानकारी भी दी गई, जिसमें किसी अज्ञात वाहन द्वारा दुर्घटना में मृत्यु होने पर पीड़ित के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है।

इस अवसर पर लोगों को जागरूक करते हुए यह भी कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति घायल को अस्पताल लेकर जाता है, तो वह अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराए, ताकि उसका योगदान प्रमाणित किया जा सके और वह ‘गुड समेरिटन’ लाभ का पात्र बन सके।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठासूचना प्रौद्योगिकी सहायक नीरज पाण्डेय, और रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट विनय रंजन तिवारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!