सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई कार, दो घायल

Location: Meral

मेराल: बुधवार तड़के करीब 4:00 बजे शादी समारोह से लौट रही आर्टिका कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों में मेराल निवासी शिक्षक रितेश भगत और मुन्ना प्रसाद गुप्ता शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैनिटरी दुकानदार मुन्ना प्रसाद गुप्ता अपने परिवार के साथ हैदरनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय, घर से महज दो किलोमीटर पहले एनएच-75 पर लगमा और अकलवानी के बीच कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में मुन्ना प्रसाद गुप्ता और कार चला रहे रितेश भगत जख्मी हो गए, जबकि मुन्ना प्रसाद की पत्नी, बेटा और बेटी सुरक्षित बच गए।

दुर्घटना के बाद, मुन्ना प्रसाद के पुत्र मयंक ने परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिवार के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण मुन्ना प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया, जबकि रितेश भगत का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है

घटना की सूचना मिलते ही मेराल पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही संजय भगत, डॉ. लालमोहन रामनाथ चौधरी, मदन यादव, डॉ. विजय यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर थाना लाया है और मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!