सगमा प्रखंड में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा:

सगमा प्रखंड क्षेत्र में भारी बारिश के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भावपूर्ण विदाई के साथ शांतिपूर्वक विसर्जन किया गया। प्रखंड के सगमा, शारदा, कटहर कला, कटहर खुर्द, बैलिया, घघरी, चैनपुर, दुसैया, झुनका, सोनडीहा सहित अन्य गांवों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का पूजा-पाठ के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में नजदीकी नदी और सरोवरों में विसर्जन किया गया।

लोगों ने गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ प्रतिमाओं को जल में विसर्जित कर मां दुर्गा को विदाई दी। वहीं, बीरबल और मकरी गांव में भी विजयदशमी के दिन परंपरागत रूप से प्रतिमा विसर्जन किया गया।

हालांकि, पुतुर गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डांस को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। मिली जानकारी के अनुसार, जय मां काली पूजा समिति के लोग मालिया नदी किनारे टेंट के पास मूर्ति विसर्जन के लिए एकत्र थे, तभी कुछ युवकों ने डांस करना शुरू कर दिया। जब देर रात और बारिश का हवाला देकर मूर्ति विसर्जन की बात कही गई, तो दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस झड़प में कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं।

इस एक घटना को छोड़कर पूरे सगमा प्रखंड में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्वक और श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!