सगमा, गढ़वा : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन

Location: सगमा

सगमा प्रखंड क्षेत्र में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का श्रद्धा और भक्ति पूर्ण वातावरण में समापन हुआ।
नहाय-खाय से शुरू हुए इस पर्व के दौरान प्रखंड के पांचों पंचायतों — सगमा, बीरबल, पूतूर, सोनडीहा, सारदा कट हर कला खुर्द, मकरी, चैनपुर, घघरी, दुसैया और झूंका — में आस्था और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।

गरीब-अमीर, ऊँच-नीच का भेद मिटाते हुए सभी श्रद्धालु एक कतार में खड़े होकर भक्ति और आस्था के रंग में डूबे नजर आए। सभी छठ घाटों और देव स्थलों को साफ-सफाई, झालर-बाती और रोशनी से सजाया गया था। कहीं भक्ति जागरण तो कहीं धार्मिक सीरियल का प्रसारण माहौल को भक्तिमय बना रहा।

बीरबल गांव स्थित मालिया नदी किनारे सूर्य मंदिर परिसर में सबसे अधिक व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने लगातार सातवें वर्ष भी लगभग 1200 व्रती महिलाओं के बीच नारियल व प्रसाद का वितरण किया।

इस अवसर पर धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, प्रमुख अजय शाह सहित पूजा समिति के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। पूजा समिति के अध्यक्ष बालेश्वर यादव ने सभी अतिथियों का भगवा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

छठ महापर्व ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि धर्म और आस्था समाज को जोड़ने का माध्यम हैं, जो ऊँच-नीच और वर्गभेद मिटाकर सभी को एक साथ खड़ा कर देते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!