श्रीकृष्ण गोशाला समिति की कमिटी भंग हुई, तदर्थ समिति के अध्यक्ष बने विनोद पाठक

Location: Garhwa

तदर्थ समिति का हुआ गठन, 31 दिसंबर तक करना है नयी समिति का चुनाव

गढ़वा : श्रीकृष्ण् गोशाला समिति गढ़वा की रविवार को अपराह्न हुई आमसभा में वर्तमान कमिटी को भंग करते हुये फिर से आमसभा कराकर नया चुनाव कराने का निर्णय लिया गया. नये समिति के गठन तक एक तदर्थ समिति का गठन किया गया. जिसमें विनोद पाठक को अध्यक्ष तथा उपेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. आमसभा में विषय प्रवेश कराने के साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष विनोद पाठक ने आमसभा में वर्तमान समिति में उत्पन्न विवाद को देखते हुये समिति को भंग करने का प्रस्वात रखा, जिसकों उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर से समर्थन किया. इसके बाद एक तदर्थ समिति का गठन करते हुये विनोद पाठक को अध्यक्ष एवं उपेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. जबकि विनोद कमलापुरी, कंचन साहू, मयंक तिवारी, नंदलाल प्रसाद, श्याम सुंदर प्रसाद, प्रवीण जायसवाल, घनश्याम प्रसाद पुतुल, विनोद जायसवाल, सचिन अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, ज्योति प्रकाश, अनिल सोनी, राजकुमार सोनी, अरविंद पटवा, मनोज पटनायक, विनोद प्रसाद, सुनील केसरी, वार्ड पार्षद सुनील कुमार को समिति का सदस्य बनाया गया. इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार विवेकानंद उपाध्याय व अवधेश कुशवाहा की निगरानी में धर्मनाथ झा को गोशाला की देखरेख का दायित्व दिया गया.

निवर्तमान सचिव को निष्कासित किया गया

आमसभा में अमर्यादित आचरण का प्रयोग कर बार-बार बाधा उत्पन्न करने एवं विभिन्न प्रकार के भ्रष्टाचार के लगे आरोपों को लेकर निवर्तमान सचिव रमेश कुमार दीपक को सर्वसम्मति से श्रीकृष्ण गोशाला समिति से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही श्री दीपक को तत्काल प्रभाव से श्रीकृष्ण गोशाला से अपना निवास हटा लेने एवं एक सप्ताह के अंदर श्रीगोशाला से संबंधित सभी कागजात एवं हिसाब को देने का निर्देश दिया गया. गोशाला के सारे कागजात नहीं देने पर उनपर कानूनी कारवाई करने की चेतावनी दी गयी.

31 दिसंबर तक कर लेना है नयी समिति का गठन

आमसभा में आगामी महीनों में लगातार हिंदू के त्योहारों को देखते हुये नयी समिति का चुनाव कर गठन करने के लिये 31 दिसंबर तक का समय दिया गया. इस बीच तदर्थ समिति श्रीकृष्ण गोशाला का संचालन से लेकर सभी आवश्यक कार्यों का निष्पादन करती रहेगी. साथ ही गोशाला में गायों की देखरेख एवं दूधों का वितरण पूर्ववत सुरेश अग्रवाल की देखरेख होते रहेगा. आमसभा का संचालन ज्योति प्रकाश ने किया.

ये थे उपस्थित

उपरोक्त लोगों के अलावे विजय केसरी, कमलेश प्रसाद उर्फ पिंटू बाबू, कमल केसरी, दुदुन उपाध्याय, डॉ पातंजलि केसरी, शंभूनाथ केसरी, संतोष शौंडिक, पंकज गुप्ता, सुदर्शन सिंह, ओमप्रकाश केसरी, अशोक विश्वकर्मा, विकेश सिंह, सत्यनारायण दूबे, नंदलाल प्रसाद (श्रीराम मेडिकल), मृत्यंजय कुमार, शंकर माली, रमेश पाठक सुरेश केसरी, हरीश सिंह, प्रदीप केसरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!