श्रद्धा और आस्था का संगम: खजूरी में 55वें महायज्ञ का भव्य समापन

Location: Garhwa

गढ़वा: जिले के लगमा-खजूरी स्थित श्री ब्रह्मस्थान पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें गढ़वा समेत पलामू, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने श्री ब्रह्मस्थान में पूजा-अर्चना की और भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण किया। साथ ही, 55वें रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ और लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का समापन हवन व ब्रह्मबाबा की महाआरती के साथ संपन्न हुआ।

भक्तों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर ब्रह्मबाबा को जनेऊ, चुनरी, मिट्टी का घोड़ा और नारियल अर्पित कर पूजा की। श्री ब्रह्म बाबा वर्सिप मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से मेले में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।

मेले में उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल और स्वयंसेवक सक्रिय रहे। अंतिम दिन यज्ञशाला की परिक्रमा, महाआरती और भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बच्चों ने मेले में झूले, मौत का कुआं और ड्रैगन झूला का आनंद लिया, जिससे मेले का माहौल और भी जीवंत हो गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!