शादी समारोह में जा रही जाइलो कार में लगी आग

Location: पलामू

शादी समारोह में जा रही जाइलो कार में लगी आग

ट्रैफिक प्रभारी की तत्परता से कार पर सवार सभी लोग सुरक्षित

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा चौक के पास शुक्रवार की दोपहर अचानक एक जाइलो कार में आग लग गई। कार पर सवार सभी लोग तरहसी से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।कार में महिलाएं,बच्चे समेत करीब 10 लोग सवार थे। समय रहते ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुशार जैसे ही जाइलो कार रेडमा चौक पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने देखा कि कार के पिछले हिस्से से धुआं निकल रहा था। देखते ही देखते कार में आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद ट्रैफिक प्रभारी शमाल अहमद ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रुकवाया। उन्होंने पहले सभी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला और पास के दुकानदारों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया।कार पर सवार सभी लोग सकुशल हैं। बाद में बच्चों और महिलाओं को ऑटो की व्यवस्था कर उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया।जबकि जाइलो को बनवाने हेतु नजदीकी गैराज भिजवाया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!