शादी की 16वीं वर्षगांठ पर दंपति ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

Location: Garhwa


गढ़वा। सीआरपीएफ के जवान पंकज कुमार चौबे एवं उनकी धर्मपत्नी ममता चौबे ने अपनी शादी की 16वीं वर्षगांठ को सेवा और मानवता के प्रति समर्पित करते हुए सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इस अवसर पर दोनों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।
रक्तदान के बाद पंकज कुमार चौबे ने बताया कि वे जीवन के विशेष अवसरों को समाजहित के कार्यों से जोड़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे रक्तदान सहित कई जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। शादी की 16वीं सालगिरह पर उन्होंने अपना 41वां रक्तदान किया, जबकि उनकी पत्नी ममता चौबे ने 11वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व भी वह 10 यूनिट रक्तदान कर चुकी हैं।
ममता चौबे ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों के मन में किसी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए। स्वस्थ महिला एवं पुरुष नियमित स्वास्थ्य जांच के बाद रक्तदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है, इसलिए रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है।
इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. पातंजलि केशरी ने कहा कि रक्तदान मानवता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जीवन रक्षक कार्य है। आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता कई लोगों को नया जीवन प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन से चार माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। इससे शरीर में आयरन का स्तर नियंत्रित रहता है तथा हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है।
उन्होंने कहा कि दूसरों के हित से बड़ा कोई धर्म नहीं है और रक्त केवल मानव से ही प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए सभी लोगों को रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि किसी भी मरीज की जान खून की कमी के कारण न जाए।
मौके पर पियूष चौबे, प्रियांशु चौबे, आस्था चौबे, नीलू केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!