विश्व रक्तदाता दिवस पर केसरवानी वैश्य सभा की प्रेरणादायक पहल

Location: Garhwa

गढ़वा, 14 जून

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश की। सभा के बैनर तले संदीप केशरी और प्रमोद केशरी की पुत्री आरुषि केशरी ने एक-एक यूनिट रक्तदान कर यह संदेश दिया कि रक्तदान जीवन बचाने का सर्वोत्तम कार्य है।

इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष संतोष केसरी ने कहा, “रक्तदान केवल सेवा नहीं, बल्कि यह जीवन बचाने का एक संकल्प है। जो युवा आज रक्तदान कर रहे हैं, वही कल समाज के मजबूत स्तंभ बनेंगे।” उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील भी की।

रक्तदान कार्यक्रम के दौरान समाज के उपाध्यक्ष रवि केसरी, रविंद्र केसरी, महामंत्री मंटू केसरी, महिला समिति की उपाध्यक्ष ललिता केसरी, तरुण सभा के उपाध्यक्ष आकाश केसरी, मंत्री नंदन केसरी, विवाह परिचय समिति के सदस्य मुकेश केसरी, संजय केसरी समेत अन्य लोग गढ़वा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

यह आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभा की ओर से संदेश दिया गया—
“रक्तदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार है, आइए कुछ जीवन बचाएं और मानवता निभाएं।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!