विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समाहरणालय गढ़वा में तंबाकू सेवन नहीं करने की ली गई शपथ

गढ़वा, 31 मई: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी वरीय पदाधिकारी, कार्यालय प्रमुख और कर्मी शामिल हुए।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने शपथ ली कि वे अपने जीवन में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे, साथ ही अपने परिजनों, मित्रों और परिचितों को भी इसके सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!