विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों का सम्मान, विद्यालय में हुआ स्वागत

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा)। गढ़वा जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय, घाघरा भवनाथपुर के छात्रों गुलनाज परवीन और अभिनंदन कुमार गुप्ता का विद्यालय में मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया।

ज्ञात हो कि 25 मार्च 2025 को आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में इस विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इससे पहले वर्ष 2024 में भी यह विद्यालय प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ विज्ञान शिक्षक उदय कुमार के अथक प्रयासों से लगातार दूसरी बार यह सफलता मिली।

समारोह में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने गुलनाज परवीन, अभिनंदन कुमार गुप्ता और विज्ञान शिक्षक उदय कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक राकेश कुमार चौबे ने किया। उन्होंने कहा कि टीम भावना और कड़ी मेहनत के कारण ही यह सफलता संभव हो पाई है।

इस अवसर पर उर्मिला कुमारी, उदय कुमार, राकेश कुमार चौबे, चंदेश्वर कुमार यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!