लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार भेजा गया जेल

Location: पलामू

मेदनीनगर।शहर थाना की पुलिस ने महिला के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि शहर थाना क्षेत्र के रेडमा जनकपुरी मोहल्ला निवासी अमित राज की पत्नी सुनीता देवी ने शहर थाना में आवेदन दिया था कि एक दिसंबर की सुबह 11.30 बजे दिन में पैदल वह बाजार जा रही थी तभी सुरेश सिह चौक पांकी रोड के पास एक अज्ञात बुलेट सवार व्यक्ति उनका पर्स छिनकर भाग गया, पर्स में सुनिता देवी का मोबाईल, नगद 10 हजार 500 सौ रूपया, आधार कार्ड, ए०टी०एम०, सोने का कान का टूटा हुआ टॉप जिसे वह ठीक कराने जा रही थी, पर्स में था। इस सूचना पर शहर थाना द्वारा अविलम्ब प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार 01 एस०आई०टी० का गठन किया गया।एस०आई०टी० द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के भीतर सी०सी०टी०वी० की मदद से बुलेट मोटरसाईकिल की पहचान किया गया तथा बुलेट मोटरसाईकिल द्वारा अपराध करने वाले अपराधी विक्की कुमार पिता सुदेश्वर पासवान को गिरफतार कर लिया गया। विक्की कुमार द्वारा दिये गये स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अभि० के घर से वादिनी का मोबाईल, घटना में उपयोग किया गया बुलेट मोटरसाईकिल तथा अपराधी द्वारा वादिनी का फेंका गया पर्स गुरुद्वारा बेलवाटिका के पास नाली से बरामद किया गया। अपराधी को आज गिरफतार कर जेल भेज दिया गया।पकड़ा गया व्यक्ति विक्की कुमार, उम्र 24 वर्ष पिता सुदेश्वर पासवान पता-बारालोटा पांकी रोड, थाना शहर जिला पलामू का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने1. रियलमी कम्पनी का मोबाईल-01 (छिना हुआ)2. पर्स जिसमें वादिनी का आधार कार्ड, ए०टी०एम०, बैंक पासबुक रखा था।3. मोटरसाईकिल सं० जे०एच० 03 ए0पी05724 रॉयल इन्फिल्ड बुलेट बरामद किया है।छापामारी अभियान में एएसआई माया कुमारी, टाइगर मोबाइल के जवान मुकेश सिंह, सूर्यनाथ सिंह,अमित कुमार,मिथिलेश पासवान, शैलेश कुमार और सहायक पुलिस के जवान जयंत दुबे शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!