रामनवमी पूजा समिति का गठन, दीपक तिवारी बने अध्यक्ष

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर के टाउनशिप दुर्गा मंदिर परिसर में रामनवमी पूजा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिवाकर चौधरी ने की, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने पर्व को धूमधाम, शांति और सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।

बैठक में पूजा आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमें दीपक तिवारी को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में लक्की मल्होत्रा उपाध्यक्ष, आयुष राजन सचिव, प्रियांशु तिवारी सह-सचिव और रोहित कुमार सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए।

कार्यकारिणी सदस्यों में शुभम सिंह, शशि सिंह, कुश दुबे, शशंत सिंह, दूसु मालाकार, रंजीत मालाकार, हेमंत मालाकार, बिट्टू मिश्रा, नीतीश यादव, आशुतोष तिवारी और इशांत सिंह को शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा, ताकि समाज में भाईचारे और एकता का संदेश जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!