रांची में सेक्स रैकेट का फिर खुलासा, छह लड़की और चार लड़के गिरफ्तार

Location: रांची


रांची: राजधानी में सेक्स रैकेट के धंधे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा। इस धंधे में शामिल लोगों को पुलिस का भय नहीं रह गया है।

इसीलिए तो लगातार इस गिरोह का खुलासा पुलिस कर रही है। रविवार की रात पुलिस ने फिर एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 लड़कियां और चार लड़के हैं। सभी को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है।
रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार कुमार के निर्देश पर लोअर बाजार थाना की पुलिस ने डीएसपी के नेतृत्व में कांटा टोली स्थित टोली स्थित अर्बन रिट्रीट गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। यहां कमरे से 6 लड़कियों और चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लड़कियां बंगाल से यहां आई थीं। यह सभी सेक्स रैकेट मैं शामिल होकर मोटी कमाई करती हैं। लोअर बाजार पुलिस गिरफ्तार लड़कों और लड़कियों से पूछताछ कर रही है।
रांची पुलिस सेक्स रैकेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। 2 महीने के अंदर शहर के विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउस से 60 से अधिक लड़कियों और लड़कों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस एक्शन के बावजूद इस धंधे में कमी नहीं आ रही है। पुलिस अब तक कई होटल और गेस्ट हाउस संचालकों के मालिक और मैनेजर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार अधिकांश लड़कियां बंगाल की हैं।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

विश्व रक्तदान दिवस पर ‘जायंट्स आस्था’ सहित समाजसेवी संस्थाएं सम्मानित

विश्व रक्तदान दिवस पर ‘जायंट्स आस्था’ सहित समाजसेवी संस्थाएं सम्मानित

शशि रंजन पांडे ने मानवता का दिया परिचय,घायल बच्ची का अपने देखरेख में कराया इलाज

शशि रंजन पांडे ने मानवता का दिया परिचय,घायल बच्ची का अपने देखरेख में कराया इलाज

सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर गढ़वा पुलिस की सख्ती, भारी जुर्माना और वाहन जब्ती का प्रावधान

सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर गढ़वा पुलिस की सख्ती, भारी जुर्माना और वाहन जब्ती का प्रावधान

अवैध रूप से सरकारी राशि लेने वाले 30 लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज,अबुआ आवास योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

गढ़वा में मैट्रिक और इंटर के टॉपर छात्रों का सम्मान, डीसी ने की 1 लाख इनाम की घोषणा

गढ़वा में मैट्रिक और इंटर के टॉपर छात्रों का सम्मान, डीसी ने की 1 लाख इनाम की घोषणा

प्रधान जिला जज के आवास पर दीपयज्ञ का आयोजन, न्यायिक अधिकारियों और गायत्री परिवार ने लिया भाग

प्रधान जिला जज के आवास पर दीपयज्ञ का आयोजन, न्यायिक अधिकारियों और गायत्री परिवार ने लिया भाग
error: Content is protected !!