रक्तदान शिविर की समीक्षा बैठक संपन्न, जागृति युवा क्लब ने पेश किया आय-व्यय का विवरण

Location: Garhwa

गढ़वा : स्वयंसेवी संगठन जागृति युवा क्लब, जोबरईया द्वारा 2 मार्च 2025 (रविवार) को आयोजित मेगा रक्तदान शिविर की सफलता के बाद क्लब कार्यालय स्वामी विवेकानंद एकेडमी परिसर में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने की, जिन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।

बैठक में क्लब के उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल ने कहा कि सभी सदस्यों ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया, लेकिन भविष्य में कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने के लिए कुछ आवश्यक सुधार करने होंगे।                                    उप सचिव आनंद कुमार चंद्रवंशी ने रक्तदान कक्ष में अनावश्यक भीड़ और प्रबंधन में आई दिक्कतों पर चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य में अधिक बेड की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि रक्तदाताओं को सुचारू रूप से सुविधा मिल सके.                                                                      सचिव विनय कुमार पाल ने रक्तदाताओं और अतिथियों के लिए जलपान व बैठने की व्यवस्था को और बेहतर करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने क्लब द्वारा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की और सदस्यों से सुझाव मांगे।                                        कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल और उपकोषाध्यक्ष चैतू कुमार भुईयां ने रक्तदान शिविर में हुए आर्थिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

क्लब अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, सचिव विनय कुमार पाल, उप सचिव आनंद चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल, उपकोषाध्यक्ष चैतू कुमार भुईयां, सीनियर पदाधिकारी भूदेव पाल, श्रवण पाल, जयदेव पाल, नागेंद्र पाल, बिहार पाल, शिवपूजन उपेंद्र, एवं मीडिया प्रभारी जितेंद्र पाल गुड्डू सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में भविष्य के रक्तदान शिविरों को और अधिक व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए ठोस निर्णय लिए गए और सभी सदस्यों ने सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज
    error: Content is protected !!