रक्तदान में अग्रणी बना केशरवानी समाज, मानवता को दी नई ऊर्जा

Location: Garhwa

गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र में किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता होती है, केशरवानी समाज एवं वैश्य समाज के सदस्य सबसे पहले आगे आते हैं, और यह केवल समाज की एकजुटता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

हाल ही में टंडवा निवासी पिंटू प्रसाद गुप्ता को जब एक बच्चे के लिए 2 ग्राम ब्लड की कमी की सूचना मिली, तो उन्होंने B+ रक्त का एक यूनिट तत्काल डोनेट कर जान बचाने का कार्य किया।

इसी तरह मदरसा रोड निवासी 16 वर्षीय विष्णु, जिनकी दोनों किडनियाँ फेल हो चुकी हैं, उन्हें जब रक्त की जरूरत पड़ी तो सभा के उपाध्यक्ष नमन केसरी ने तत्क्षण 1 यूनिट रक्त देकर सेवा भाव की मिसाल कायम की।

वहीं एक अन्य बच्चे को जब 4 ग्राम ब्लड हो गई, तब केसरी समाज के युवा पीयूष केसरी ने O+ ब्लड डोनेट कर सेवा भावना का परिचय दिया।

ये सभी घटनाएं दर्शाती हैं कि केशरवानी समाज और वैश्य समाज के लोग संकट की हर घड़ी में समाज और मानवता के लिए तत्पर रहते हैं।

इस मौके पर संतोष केशरी, पिंटू प्रसाद गुप्ता, मंटू केशरी, आकाश केशरी, पीयूष केसरी, नमन केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!