रक्तदान कर मानवता की मिसाल बना वैश्य समाज

Location: Garhwa

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में केशरवानी समाज एवं वैश्य समाज के लोग लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हाल के दिनों में कई उदाहरण सामने आए हैं, जहां समाज के लोगों ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मरीजों की जान बचाई।

टंडवा निवासी पिंटू प्रसाद गुप्ता ने रक्त की कमी से जूझ रहे एक बच्चे को बी+ ब्लड का एक यूनिट डोनेट किया। मदरसा रोड निवासी 16 वर्षीय विष्णु, जिसकी दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं, को सभा के उपाध्यक्ष नमन केसरी ने एक यूनिट रक्त देकर सहायता की। इसी तरह, केसरी समाज के युवा सदस्य पीयूष केसरी ने 0+ ब्लड की जरूरत पड़ने पर तुरंत रक्तदान किया।

रक्तदान के इस कार्य में समाज के अन्य लोग जैसे संतोष केसरी, मंटू केसरी, आकाश केसरी समेत कई सदस्य भी समय-समय पर योगदान देते रहे हैं। समाज के लोगों का कहना है कि वे हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं, चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय से हो।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!