युवा हर्ष क्लब ने संभाली दुर्गा पूजा की कमान, समिति का गठन

Location: सगमा

अध्यक्ष मुकेश यादव, सचिव राकेश कुमार चुने गए

सगमा/धुरकी (गढ़वा): धुरकी प्रखंड के कुंबा कलां गांव स्थित कर्पूरी चौपाल प्रांगण में सोमवार को दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

बैठक में “युवा हर्ष समिति” के नाम से पूजा समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मुकेश यादव को अध्यक्ष, अखिलेश कुमार यादव को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार को सचिव और सुदामा कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। समिति की रणनीतिक दिशा तय करने के लिए संजय यादव को मुख्य सलाहकार तथा पंकज कुमार और अमलेश कुमार को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सदस्य के रूप में नितेश सिंह, विमलेश राम, लव कुमार, रंजीत, आनंद, दयानंद, अनिल, श्रवण विश्वकर्मा, आशीष सिंह, रितेश यादव, अभिषेक यादव, उपेंद्र तुरिया, अभय कुमार, अनिल यादव समेत कई अन्य सक्रिय ग्रामीणों को शामिल किया गया।

सभी सदस्यों और ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को परंपरा, श्रद्धा और उत्सव के साथ-साथ सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनाकर भव्य रूप से मनाया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!