मोरबे पंचायत सचिव रविंद्र नाथ दुबे को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

Location: Manjhiaon

मझिआंव:मोरबे पंचायत के पंचायत सचिव रविंद्र नाथ दुबे को 31 जनवरी को सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रखंड सभागार में एक सादे समारोह के दौरान भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कनक ने की।

बीडीओ ने अपने संबोधन में पंचायत सचिव दुबे की शांत स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किसी भी ग्रामीण ने कभी शिकायत नहीं की। उन्होंने दुबे के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

दुबे ने अपने संबोधन में भावुक होकर कहा कि उन्हें प्रखंड के सभी कर्मियों और मोरबे पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से भरपूर सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वे कभी नहीं भूल सकते। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने फूलमाला, अंगवस्त्र, कलम और अन्य उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस मौके पर बीडीओ कनक, सीओ प्रमोद कुमार, पंचायत सचिव अविनाश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, मनरेगा बीपीओ अजीत कुमार सिंह, वसीम अंसारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सतीश कुमार सिंह समेत कई प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!