मेराल में 8वीं कक्षा के 291 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Location: Meral


मेराल : शुक्रवार को कल्याण विभाग के तहत प्रखंड क्षेत्र के सात विद्यालयों के 291 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। यह वितरण विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिलीप कुमार रजक द्वारा किया गया।
कक्षा 8 के 140 छात्राओं और 151 छात्रों को साइकिल दी गई। साइकिल पाने वाले विद्यालयों में कन्या मध्य विद्यालय मेराल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया, कुंभी, गोंदा, कजराठ, मध्य विद्यालय मेराल और प्रखंड परिसर विद्यालय शामिल हैं।

पदाधिकारी का बयान प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिलीप कुमार रजक ने बताया कि झारखंड सरकार की योजना के तहत छात्रों को निःशुल्क साइकिल दी जा रही है ताकि वे विद्यालय आने-जाने में सुविधा पा सकें और शिक्षा जारी रख सकें।

खामियों से छात्र परेशान: वितरण के बाद छात्रों ने शिकायत की कि कई साइकिलों में टायर में हवा नहीं है, चैन अटकी है, सीट टूटी है और ताले खराब हैं

  • आशीष कुमार चौधरी (ब्लॉक कॉलोनी स्कूल) ने कहा, “मेरी साइकिल में हॉर्न, घंटी और ताला खराब है, टायर में भी हवा नहीं है।
  • पूजा कुमारी (सोहबरिया) ने बताया, “साइकिल के कई पार्ट्स खराब हैं, मरम्मत करवानी पड़ेगी।”

इस संबंध में सप्लायर के सुपरवाइजर श्रीकांत कुजूर ने सफाई देते हुए कहा, “हमारे पास जो साइकिल है, वही उपलब्ध कराई गई है। दूसरा विकल्प नहीं है।”

वितरण कार्यक्रम में शिक्षक कुंदन कुमार, देवमती कुमारी, रामाशीष पटवा, सत्येंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!