मेराल में मां शायर देवी मंदिर का पांचवां वार्षिक महोत्सव शुरू




मेराल: मां शायर देवी मंदिर में रविवार को जयकारों के बीच पांचवें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, डॉ. लाल बहादुर साह, मुखिया राम सागर महतो और मुन्ना राम ने संयुक्त रूप से कलश, चुनरी और ध्वज समर्पित कर आयोजन की शुरुआत की।

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंच पर पहुंचने पर मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया

विधायक ने कहा कि सनातन धर्म के प्रति आस्था तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने महाकुंभ का जिक्र करते हुए बताया कि 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई, जो दुनिया के लिए शोध का विषय बन गया है।

मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष संजय भगत ने श्रद्धालुओं से अपील की कि मां शायर देवी धाम की तस्वीर लेकर अपने घरों में लगाएं

इस मौके पर मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद, मुखिया उर्मिला देवी, बीडीसी, कार्यकारी अध्यक्ष विजय प्रसाद, सचिव कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, मनोज जायसवाल, विनोद कुशवाहा, अशोक राम, मंगल यादव, प्रभारी कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, सुनील कुमार कालिया, रामेश्वर शर्मा, मोतीचंद प्रसाद, अर्जुन कुशवाहा, धनंजय चौधरी, प्रमोद महाजन, राजेंद्र साह, सरजू सोनी, युगल प्रसाद सोनी सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते ही मेराल प्रखंड में भक्ति का माहौल व्याप्त है। श्रद्धालु घरों में कलश स्थापना कर पूजा-पाठ कर रहे हैं। वहीं, बाना हनुमान मंदिर का वार्षिक उत्सव जल यात्रा से प्रारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!